सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, साइकिल सवार की मौत, परिवार में कोहराम

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को

बरदह। थाना क्षेत्र के कुड़िहर हरिजन बस्ती के पास सोमवार की शाम साइकिल से गोड़हरा बाजार जा रहे एक युवक को बाइक ने धक्का मार दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई। लोग युवक को उपचार के ‌लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

जानकारी के अनुसार कुड़िहर गांव निवासी शेषनाथ पाल 30 पुत्र छोटेलाल पाल सोमवार की शाम करीब छह बजे साइकिल से गोड़हरा बाजार जा रहा था। इस बीच देवगांव की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में युवक को गंभीर चोटें आई, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही मौत हो गई। जौनपुर जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, इतना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, उधर गांव में भी सन्नाटा पसर गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में बरदह थाना के खरगीपुर, चकजलालपुर निवासी बाइक सवार राहुल सरोज 25 पुत्र शंकर सरोज भी घायल हुआ था, जिसका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक के पिता छोटेलाल पाल पुत्र हरदेव पाल ने बाइक सवार युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मृतक की एक पांच वर्ष पुत्री और डेढ़ साल का पुत्र है। मृतक भाइयों में बड़ा था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं