सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

चोरी गई दो नाली बंदूक पोखरी से बरामद

लालगंज। देवगांव कोतवाली के रामपुर कठरवा गांव निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के घर 14 दिन पूर्व चोरी हुई थी। इस दौरान घर में रखे दो नाली बंदूक के साथ ही नकदी व जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। घटना के समय ज्ञानेंद्र परिवार के साथ मुम्बई गए हुए थे। घटना की जानकारी होने पर ज्ञानेंद्र ने देवगांव कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया था। जिसके आधार पर पुलिस चोरों को पकड़ने व बरामदगी को लेकर लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार की सुबह गांव स्थित पोखरी के पास ज्ञानेंद्र के घर से चोरी एक कड़ाही बरामद हुई। इस पर गांव के कुछ गोताखोर किस्म के युवक पोखरी में उतरे तो पोखरी से दो नाली बंदूक बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक व कड़ाही को अपने कब्जे में ले लिया है। चोर की तलाश अभी जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं