सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले तीन गिरफ्तार



आजमगढ़। बरावफात पर्व पर आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले तीन को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो किशोर हैं।

जानकारी के अनुसार बीतें नौ अक्टूबर को बारावफात पर्व पर शहर क्षेत्र में निकाले गए जुलूस के दौरान अराजक तत्वों द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके कारण हिन्दू संगठनों में आक्रोश देखने को मिला। इस मामले को पुलिस विभाग ने गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए समाज में अराजकता का माहौल पैदा करने वाले लोगों को चिन्हित करना शुरू किया। पुलिस विवेचना में चिन्हित किए गए लोगों में शहर के हर्रा की चुंगी इलाके में रहने वाले मोहम्मद फैज पुत्र अब्दुल कादिर एवं दो किशोर अपचारी को पुलिस ने मंगलवार की सुबह पहाड़पुर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। इस मामले में चिन्हित किए गए अन्य लोगों की धरपकड़ का क्रम जारी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं