सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

मुलायम सिंह यादव को राजा संतोष कुमार मिश्रा ने दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। बालपुर खरैला स्थित एमएसडी ग्रुप ऑफ कालेज में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ‌सिंह यादव को ग्रुप ऑफ कालेज के प्रबंधक/चेयरमैन डा. राजा संतोष कुमार मिश्रा ने पुष्पांजली कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 उनके जीवन के संघर्षों को याद करते हुए बताया कि यह गरीब परिवार से निकल कर देश के लिए संघर्ष किए। देश के रक्षामंत्री रहते हुए देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। वे त्याग, तपस्या, बलिदान के बल पर समाजवादी पार्टी का गठन कर मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया एवं विशेष बात यह है कि ये सबसे कम उम्र में विधानसभा की सदस्यता प्राप्त किये थे। धरतीपुत्र कहे जाने वाले नेता जी को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनका हम सभी के लिए अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी पूर्ति करना संभव नही है। श्रद्धांजली समारोह में रविंद्र कुमार मिश्रा (रजिस्ट्रार), प्रशांत मिश्रा, संतोष कुमार पांडेय, विद्याशकर मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, कु. दीक्षा राय एवं समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं