सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

पोखरे में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बस्ती भुजवल गांव स्थित शिव मंदिर के अमृत सरोवर में शुक्रवार की शाम नहाने गया एक युवक डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के काफी खोजबीन के बाद देर रात युवक का शव पोखरे से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


 

 जानकारी के अनुसार कंधरापुर थाना क्षेत्र निवासी ओम प्रकाश निषाद 37 पुत्र सुरजू अहरौला थाना के बनकट गांव ‌स्थित अपनी बहन के यहां रहता था। वहीं मेहनत मजदूरी काम करता था। शुक्रवार की शाम से वह सब्जी लेने बाजार गया था। लौटते समय गांव के शिव‌मंदिर के पास बने अमृत सरोवर में स्नान करने के लिए रूक गया। मंदिर पर कपड़ा, सब्जी आदि सामान रखकर वह नहाने चला गया। इसके बाद से वह बाहर नहीं आया। गांव के आस-पास के लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के लोग वहां पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। काफी देर तक युवक नहीं मिला। देर रात युवक का शव अमृत सरोवर से बरामद हुआ। युवक का शव बरामद होने पर पहुंची बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पु‌लिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं