सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कांशीराम कालोनी के युवक का शव सरायमीर में मिला

सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी पोखरे की घटना

आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र कौरा गहनी में पोखरे में एक युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवाया। शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। जानकारी के अनुसार कौरा गहनी गांव के ग्रामीण रविवार की सुबह पोखरे की तरफ गए तो शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवाया। मृतक की पहचान फहीम 35 पुत्र मो. अली रजा निवासी कांशी राम आवास डीएवी पीजी कालेज के रुप में की गई। मृतक की ससुराल सरायमीर थाना क्षेत्र के बरईपुर खासडीह गांव में थी। बीते दो माह से वह अपनी ससुराल में ही रह रहा था। शनिवार की रात वह खाना खा कर घर से निकाला था। फिर वापस नहीं आया। सुबह पोखरी में शव उतराया मिलने से परिजनों का रो-रोहकर बुरा हाल है।  

सर्वाधिक पढ़ीं गईं