सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

छठ पर्व पर एक युवक सहित किशोर की मौत से खुशियों पर लगा ग्रहण

नहाने के दौरान हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम

पुलिस ने शवों को भेजा पीएम को 

आजमगढ़। अतरौलिया में छोटी सरयू किनारे सोमवार तड़के छठ पूजा की खुशियाें को ग्रहण लग गया। पूजा में शामिल होने आए चार किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में जा समाए। लोगों के काफी प्रयास के बाद तीन को तो बचा लिया गया। लेकिन किशोर की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक अन्य घटना में तमौली गांव स्थित पोखरे में नहाने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे घटनास्थल पर स्वजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

 

पहली घटना के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी 16 वर्षीय सत्यम यादव की भाभी चमन छठ व्रत की थीं। पूरा परिवार तड़के घाट किनारे उगते भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए घर से निकला था। चमन पानी में उतर सूर्यदेव के उगने का इंतजार करने लगीं, जबकि परिवार के लोग गीत गाने एवं खुशियों में डूबे हुए थे। उसी समय सत्यम और रिश्तेदारी में आए दो सगे भाई अनिकेत, अभिषेक और एक अन्य किशोर नहाने के लिए सरयू में छलांग लगा दिए। चारों गहरे पानी में जाने लगे तो वहां चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद कुछ युवक किशोरों को बचाने के लिए नदी में कूदे पड़े। युवकों ने तीन को तो बचा लिया। लेकिन सत्यम के गहरे पानी में चले जाने से उसे बचा नहीं पाए। काफी मशक्कत के बाद सुबह में करीब साढ़े आठ बजे सत्यम का शव गहरे पानी से निकाला जा सका11 वीं का छात्र सत्यम दो भाइयों में छोटा था। इस क्रम में रानी की सराय थाना के तमौली गांव में निवासी राहुल यादव 20 पुत्र हेमंत यादव की मां ने छठ का व्रत रखा था। नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी प्रयास के बाद आठ बजे के करीब उसका शव पोखरे से बाहर निकाला गया। युवक का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो भाई और बहनों में बड़ा ‌था। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं