सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता

दीपावली पर छात्राओं ने बनाई आर्कषक रंगोली

विजेताओंं को किया गया पुरस्कृत

फूलपुर। कस्बा स्थित न्यू आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दीपावली के मद्देनजर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र और छात्राओं ने रंगोली बनाई गई। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

 प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता, विद्यालय प्रबंधक चंद्रिका यादव, ज़िला पंचायत सदस्य, डा. परिमल, पूर्व प्रवर अधीक्षक डाकघर रामसेवक सोनकर, विजय सोनकर, रामआसरे वर्मा ने फीता काटकर किया। छात्र और छात्राओं को चार ग्रुप में बांटा गया था, जिसमें रानी लक्ष्मीबाई हाउस, चंद्रशेखर आजाद हाउस, सरदार बल्लभ भाई पटेल हाउस, छत्रपति शिवाजी हाउस शामिल ‌थे। प्रथम द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श श्रेया पांडे, फराह खान, पलक, अमर सिंह, आस्तिक, सम्राट सिंह यादव, सौम्या सिंह, श्रेजल यादव, अखंड सिंह, दीक्षा सिंह, गोपाल यादव, अंशी सिंह, ध्रुव कुमार, ब्यूटी कुमारी, मुस्कान सिंह, प्रिंसी सिंह, आदित्य राना, आयुष यादव, सुमैरा खान आदि छात्र- छात्राओं को एसडीएम ज्ञानचंद गुप्ता और प्रबंधक सीपी यादव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसडीएम  ने कहा कि इस तरह का प्रतियोगिता  का आयोजन करने से बच्चों में मानसिक बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक टीम में रामसेवक सोनकर, रिजवान अहमद, रामआसरे वर्मा, विजय सोनकर, सुफियान अहमद, निखिल जायसवाल,  डा. मनोज कुमार यादव, आर हुसैन, संतोष जायसवाल, विनोद शर्मा, अमरनाथ  बरनवाल, संतोष सिंह सोनू, डा. परिमल जोद्वार आदि मौजूद रहे। वाइस प्रिंसिपल संजुक्ता संभल ने सभी का आभार प्रकट किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं