सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

युवती से गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक युवती से गैंगरेप और जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ऊंची गोदाम बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का  वि‌भिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गुरूवार को थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के भाई ने गांव के दो युवकों पर उसकी बहन के साथ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार को सवा नौ बजे के आस-पास थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी के नेतृत्व मेँ थाने की पुलिस ने दोनों आरोपियों को ऊंची गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना  प्राभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जयहिंद चौहान पुत्र दयाराम चौहान और रक्षा चौहान पुत्र रामआधार चौहान शामिल है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल विनय पाण्डेय, प्रमोद यादव और प्रियंका तिवारी, भारती सिंह शामिल हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं