सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

जिला प्रशासन की छापेमारी, काजी गन हाउस सील

आजमगढ़। नगर स्थित काजी गन हादस पर देर रात सीओ सदर के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने छापेमारी की। दुुकान बंद मिलने पर टीम ने दुकान को सील कर दिया। सूत्रों की मानें तो बिलरियागंज में एटीएस की छापेमारी में काजी गन हाउस का इनपुट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन इस संबंध में कुछ भी बोलने से इंकार कर रहा है।

वहीं एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारी त्रैमासिक, छमाही और वार्षिक रूटीन चेकिंग होती है। चेकिंग के दौरान दुकान बंद मिला। तत्काल उसे सील कर दिया गया है। आज चे‌किंग में सब कुछ ठीक रहने पर दुकान को अनसील कर दिया जाएगा। बताते चलें कि बिलरियागंज में एक दिन पूर्व यूपी एटीएस ने छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपकरण बरामद हुए थे। वहीं प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है। साथ ही क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं