सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

आजमगढ़ से एआईजीबीआरएफ के राष्ट्रीय उपमहासचिव बने सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’

आजमगढ़। रविवार को गोरखपुर में संपन्न ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक रिटायरीज फेडरेशन के अधिवेशन में आजमगढ़ से सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन को राष्ट्रीय उपमहासचिव व प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। इसी क्रम में अमीर अहमद और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य तथा बदरे आलम को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही बड़ोदा यूपी बैंक अधिकारी एसोसिएशन के चुनाव में संदीप सिंह को उपाध्यक्ष, अनुज श्रीवास्तव को संयुक्त महामंत्री, संदीप तिवारी को संयुक्त मंत्री व आशीष तिवारी को सहायक मंत्री बनाया गया है। वहीं स्टाफ एसोसिएशन के लिए सुनील प्रताप को उपाध्यक्ष, पप्पू यादव को संगठन मंत्री और दीपक यादव को सहायक मंत्री चुना गया।

सम्मेलन से लौटने पर पं‌डित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने बताया कि रिटायर्ड कर्मियों के लिए तीन प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें पेंशन अपडेशन करने, ग्रामीण बैंक में शीघ्र फैमली पेंशन लागू करने और पेंशन ऑपसन नहीं दे पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को एक और मौका देने की मांग शामिल है। आजमगढ़ जनपद से उक्त पदाधिकारियों के चयन पर हरेंद्र कुमार अस्थाना, दिनेश राय, जवाहर पाठक, प्रभाशंकर त्रिपाठी, रणवीर कुशवाहा, संजय कुमार गौड़, राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, संतोष त्रिपाठी, एसएन द्विवेदी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं