सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

रसोई गैस लदा अनियंत्रित ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, भर्ती

प्रतीकात्मक फोटो

मुहम्मदपुर। गंभीरपुर थाना के अमौड़ा टोल प्लाजा के पास बीती रात बारह बजे के आस-पास एक ‌अनियंत्रित ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।  

जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के पिंड क्षेत्र निवासी धीरज कुमार मौर्य 38 पुत्र छेदी शुक्रवार को वाराणसी की ओर से इंडेन कंपनी की रसोई गैस लादकर आजमगढ़ आ रहा था। देर रात 12 बजे गंभीरपुर थाना के अमौड़ा गांव के पास स्थित टोल प्लाजा पर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल हो उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस गैस सिलिंडर  व्यवस्थित कराने में जुट गई। 





सर्वाधिक पढ़ीं गईं