सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

सांप के काटने से मासूम की मौत, मां बेहाल

घर के बाहर खेलने के दौरान काटा था सांप ने
बरदह। थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घर के बाहर खेल रही मासूम को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर दिया। परिवार के लोग बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

बरदह थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव निवासी हरिराम प्रजापति की पुत्री सेजल शुक्रवार की शाम को घर के बाहर खेल  रही थी। इस बीच उसे सांप ने काट लिया। बच्ची को इसका एहसास नहीं हुआ। थोड़ी देर में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग उसे  रात नौ बजे के करीब पास ही स्थित एक अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने  उसे सीएचसी पर भेज दिया। परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हरिराम प्रजापति के  एक पुत्र था, उसकी भी मौत हो चुकी है। एकलौती पुत्री की मौत से परिवार में कोहराम मच है। मां उर्मिला का रो-रा कर बुरा हाल है। पिता मुंबई में किसी होटल पर कार्य करता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं