सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

जहानागंज: पति, सास-ससुर सहित देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मड़ई में बल्ली के सहारे लटकते मिला था विव‌ाहिता का शव

पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का लगाय था आरोप

जहानागंज। थाना क्षेत्र मेें दहेज के लिए ‌पुत्री की हत्या का आरोप लगाते पिता ने पति, देवर, ननद सहित सास और ससुर के खिलाफ थाने में ‌रिपोर्ट दर्ज कराने के‌ लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार की दोहपर बड़हलगंज ‌बाजार से आरोपी पति, देवर सहित सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ ‌विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है। 

बताते चलें कि सोमवार को जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़हलगंज में विवाहिता कविता (21) पत्नी रतन राम की लाश मड़ई की बल्ली के सहारे गमछे से लटकी मिली थी। ग्रामीण की सूचना पर धनारबाद गांव निवासी मृतका के पिता बसंत राम बेटी के ससूराल आए और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं पिता ने ससुर रमेश पुत्र स्व. बालकिसुन रामपति, सास ज्ञानती पत्नी रमेश, देवर मनीष पुत्र रमेश व ननद पल्लवी, प्रियंका पुत्रीगण रमेश के खिलाफ बेटी को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उपनिरीक्षक अशोक सोनकर ने बातया कि बुधवार को पुलिस ने पति रतन उर्फ रजनीश पुत्र रमेश राम, ससुर रमेश पुत्र बालकिशुन राम, सास ज्ञानती पत्नी रमेश, देवर मनीष पुत्र रमेश को बड़हलगंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। सभी का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं