सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

रामलीला में बार बालाओं के डांस का फिर वीडियो वायरल

रामलीला में बार बालाओं के डांस का फिर वीडियो वायरल
आजमगढ़। रामलीला के मंच पर डांस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो को मेंहनगर क्षेत्र में हो रही रामलीला का बताया जा रहा है। रामलीला के मंच पर पबार बालाओं से डांस कराए जाने के मामले को लेकर हिंदू संगठनों में रोष है। उन्होंने ऐसा करने वाली रामलीला कमेटी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। दो दिन पूर्व जीयनपुर क्षेत्र का भी इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। शिकायत के बाद पुलिस ने रामलीला कमेटी पर केस दर्ज किया था।





सर्वाधिक पढ़ीं गईं