सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Bilariyagan: एमए के छात्र के साथ दोस्त ने ही किया अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलरियागंज। थाना क्षेत्र में एमए के छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बिलरियागंज पुलिस ने इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्र का दोस्त बताया जा रहा है। वह पीड़ित को लगातार धमकी दे रहा था। वहीं कंधरापुर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

  छात्र के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप गलाया था कि उसका पुत्र शहर के एक कालेज में एमए का छात्र है। कालेज आते जाते समय उसकी आरोपी से मित्रता हो गई। वह बहला-फुसला कर पीड़ित से रुपये लेता रहा। अपने घर ले जाकर छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने विरोध किया तो जान माल की धमकी देने लगा। लोक लाज के भय से पीड़ित ने घर पर नहीं बताया। दो अक्तूबर की शाम आरोपी पीड़ित के घर बिलरियागंज थाना क्षेत्र में पहुंचा। वह पीड़ित को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। पीड़ित जाने से इनकार करने लगा। दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के भाई के साथ अभद्रता की उसे दांत से काट लिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी फरार हो गया। इस मामले में पुलिस एफआईआर पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने आरोपी नीरज शर्मा निवासी असफिगंज पुरानी कोतवाली थाना शहर कोतवाली को जैगहा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं