सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

भाई का आरोप जमीन व पांच लाख मांग रहे थे ससुरावाले
बलरामपुर गांव की घटना, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। शहर कोतवाली के बलरामपुर गांव निवासिनी एक विवाहिता की शुक्रवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी महेंद्र प्रजापति ने अपनी पुत्री मीरा प्रजापति (30) का विवाह बलरामपुर निवासी तेज प्रताप प्रजापति के साथ किया था। शुक्रवार की देर रात ससुराल वालों ने मीरा को पंखे से साड़ी के सहारे लटका देखा। मृतका के भाई प्रदीप के अनुसार भोर में पांच बजे उसकी बहन के देवर ने शनिवार की भोर में चार बजे फोन कर सूचना दिया कि मीरा ने फांसी लगा ली है। सूचना पर मृतका के पिता महेंद्र व भाई प्रदीप बहन के घर पहुंच गए। पिता व भाई ने आरोप लगाया कि दहेज में एक बिस्वा जमीन व पांच लाख रुपये नकद की मांग ससुराल वाले शादी के बाद से ही कर रहे थे। इस मांग को वे पूरा नहीं कर पा रहे थे।‌ जिसके लिए ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे और इनके द्वारा ही उसे मार कर पंखे से टांग दिया है। पंखा 12 फीट की ऊंचाई पर लगा है। ऐसे में बहन स्वयं वहां तक पहुंच कर फंदा कैसे डाल सकती है। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं