सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: श्रीराम के राज्याभिषेक पर लगे जयकारे से गूंजा पुरानी सब्जीमंडी हाल

आजमगढ़। नगर के पुरानी सब्जीमंडी हाल में श‌ुक्रवार की रात आठ बजे श्रीरामचंद्र के राज्याभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रीराम और भरत जी के मिलन के भव्य तरीके से श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। श्रीराम का राजतिलक संपन्न होते ही पूरा हाल जयकारों से गूंज उठा।

रावण वध के पश्चात चौदह वर्षों का वनवास पूरा करने के बाद भगवान राम, लक्ष्मण व मां सीता का अयोध्या नगरी में आगमन हुआ तो अवधवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हर कोई दर्शन करने के लिए आतुर था। भाई भरत व शत्रुघ्न रथ लेकर आगे बढ़े। रथ के पीछे अवधवासी भी जयश्रीराम के जयकारे लगाते चल पड़े। भगवान राम, लक्ष्मण व भरत शत्रुघ्न गले मिले तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। राज दरबार में भगवान राम के राज्याभिषेक के समय कई देशों के राजा महाराजा आए हुए थे। शुभ मुहूर्त में मंगलाचरण और गीत संगीत के साथ राम राज्याभिषेक होते ही अयोध्या नगरी खुशी से झूम उठी। राज्याभिषेक  संपन्न होने पर नगर के अन्नतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी के महंथ शंकर सुअन उपाध्याय एडवोकेट और छोटे महंथ पवन उपाध्याय एडवोकेट ने सभी का आभार प्रकट किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं