सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: युवती से दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में युवक गिरफ्तार


आजमगढ़। नाम बदलकर दोस्ती करने बाद शरीरिक संबंध बनाने और बंधक बनाकर गर्भपात कराने, जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने  पीड़िता की तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में चालान कर ‌जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2022 को युवती ने कंधरापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई कि एक व्यक्ति ने नाम बदलकर उससे दोस्ती की और फिर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। यहीं नहीं गर्भवती होने भी उसने कई दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा और फिर गर्भपात करा दिया। यहीं नहीं उसने तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास भी किया। इस मामाले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर  गुफरान हाशमी सहित छह लोगों के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत कर जांच शुरू की। इसी बीच बुधवार को निरीक्षक अपराध महेंद्र कुमार शुक्ल को जानकारी मिली कि फारूख हाशमी पुत्र अयूब हाशमी निवासी गौसपुर थाना निजामाबाद घर के पास मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं