सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: दो दिन से लापता युवक का शव पोखरी में मिला, सनसनी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, ‌परिवार में कोहराम

आजमगढ़। पवई थाना के प्रतापपुर गांव निवासी 28 वर्षीय युवक का शव सोमवार को पोखरे से मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार नीरज सिंह पुत्र पंचम सिंह वालीवाल का खिलाड़ी था, युवक तैरने भी जनता था । युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तैराकी में माहिर युवक की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि नीरज दो दिन से लापता था। काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों से जानकारी हुई कि उसकी लाश गांव के पोखरे में उतराई है। पिता पंचम सिंह ने इस संबंध में पवई थाने मेंतहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक नीरज सिंह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह वॉलीबॉल का खिलाड़ी भी था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे का कहना युवक शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पुलिस युवक के मौत के कारणों के जांच पड़ताल में जुट गयी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि मौत कैसे हुई है ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं