सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: कुशल राजनीतिक व रणनीतिकार थे मुलायम सिंह यादवःपं. सुभाष चंद्र तिवारी

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा ने मुलायम ‌सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संरक्षक, पूर्व रक्षा मंत्री और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा ने कलेक्टरी कचहरी में शोकसभा की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि दी। साथ ही नेताजी के कार्यों पर चर्चा की।

 ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि मुलायम सिंह यादव कुशल राजनीतिक व रणनीतिकार थे। उन्होंने अपने कुशल व्यवहार से सभी को अपना मुरीद बना लिया। ऐसी सख्सियत को हम श्रद्धासुमन अर्पित करते है। उत्तर प्रदेश सहित देश की राजनीति को एक नई दिशा देने के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।  इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय, महामंत्री अशोक कुमार तिवारी, अनुराग तिवारी, बंशीधर पाठक आदि मौजूद थे। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं