सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh उबारपुर में रुद्राणी माता मंदिर में चोरी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में रुद्राणी माता के मंदिर से चोरों ने चांदी का मुकुट, सोने की दो आंख, सोने की बिंदी, 28 किलो का एक बड़े घंटा सहित दस छोटे घंटे औ सात  किलो का एक बड़ा तांबे का गगरा चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

 जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी भरथरी तिवारी जब पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि माता के मंदिर का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया गया। तुरंत सूचना चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार उमाकांत शुक्ला को व 112 को दी। चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार उमाकांत शुक्ला आकर मौका मुआयना किया। मंदिर के पुजारी भरथरी तिवारी ने बताया कि सब सामान की कीमत लगभग 1 लाख है। इसी मंदिर से 24 अगस्त दिन बुधवार की रात्रि चोरी हुई थी। इस दौरान भी सभी सामान चोर उठा ले गए थे। ग्रामीणों के सहयोग से फिर से सामान लाया गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं