सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: आजमगढ़ में तैनात सिपाही के अवैध संबंध से परेशान महिला आरक्षी ने दी जान

पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शव को पीएम को भेज

आजमगढ़। पति के अवैध संबंधों से परेशान महिला आरक्षी कोकिला यादव ने सोमवार की रात फांसी लगाकार जान दे दी। कोकिला संतकबीर नगर जिले के गैंड़ासबुजुर्ग थाना में महिला आरक्षी के पद पर तैनात थी। शव के पास ही सुसाइड नोट पड़ा था, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चला। पुलिस ने आजमगढ़ में तैनात मृतका के पति आरक्षी विजय कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

संतकबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बौर व्यास गांव निवासी जवाहर यादव ने अपनी पुत्री कोकिला यादव की शादी 20 नवंबर 2021 के बगल के गांव लालाजोत निवासी विजय के साथ की थी। कोकिला यादव वर्तमान में गैंड़ासबुजुर्ग थाना में आरक्षी पद पर तैनात थी। शादी के बाद कोकिला को पता चला कि उसके पति विजय का कई और लड़कियों से अवैध संबंध है। विजय वर्तमान में आजमगढ़ जिले में आरक्षी पद पर तैनात है। अवैध संबंध को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। पिछले बुधवार को विजय पत्नी से मिलने संतकबीर नगर गया था। दोनों में फिर कहासुनी हो गई। इसके बाद से ही कोकिला काफी परेशान थी। सोमवार को भी रात में विजय फिर कोकिला से मिलने पहुंचा। उसने कोकिला का फोन मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा। कई बार रिंग होने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो उसने सामने के कमरे में रहने वाली आरक्षियों को फोन किया। महिला आरक्षियों ने कोकिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी थाने पर दी। थोड़ी देर में थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरक्षियों से दरवाजा तोड़वाया तो भीतर कोकिला का शव फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। जांच के दौरान कमरे में सुसाइड नोट पाया गया, जिसमें आत्महत्या के लिए पति के अवैध संबंध को जिम्मेदार बताया गया था। पुलिस ने मृतका के पति विजय यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि रात करीब डेढ़  बजे महिला आरक्षी का शव मिला है। सुसाइड नोट में उसने अपने पति के प्रेम संबंध का जिक्र किया है। उसी के आधार पर विजय कुमार यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं