सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

तीन लुटरों को पुलिस ने दबोचा, 11 मोबाइल, तीन बाइक बरामद

 

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र में लूट की कई घटनाएं में शामिल लूटरों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटी गई 11 मोबाइल के साथ तीन बाइक बरामद किया है।  जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाने पर 30 सितंबर को अबसार अहमद निवासी चकिया ने तहरीर दिया कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उससे 30 हजार लूट लिए और फरार हो गए। वहीं 18 सितंबर को अभिषेक राय निवासी जोलहापुर थाना कंधरापुर ने तहरीर दिया कि उसकी मोबाइल व पैसे लूट कर बाइक सवार बदमाश भाग गए हैं। लूट की इन घटनाओं की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार को पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल, अंकित निवासी संजरपुर थाना सरायमीर, शनि निवासी उमरी गनेशपुर थाना गंभीरपुर शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने लूट की 11 मोबाइल, 12960 रुपये नकद व तीन बाइक बरामद किया। पुलिस ने तीनों बाइकों को सीज कर दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं