सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जय कृष्ण राय ने 93.2% अंक हासिल कर किया टॉप

केंद्रीय पब्लिक एकेडमी का शानदार प्रदर्शन CBSE 10वीं परीक्षा 2026 में छात्रों का उत्कृष्ट परिणाम कई विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक किए हासिल आजमगढ़। रानी की सराय के सैय्यद्वारा ​स्थित केंद्रीय पब्लिक एकेडमी (पीजी कॉलेज के निकट) के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार मेधावी छात्र जय कृष्ण राय ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं श्रेया गुप्ता ने 92.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समृद्धि पाण्डेय (92.6%), हर्षिता यादव (92%) एवं श्रेया यादव (91.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थानों में अपनी जगह बनाई। प्रधानाचार्य डॉ. काजी सिद्...

Shamli: माहौल बिगाड़ने की साजिश, मंदिर में मिले मांस के टुकड़े; जांच में जुटी पुलिस

शामली। सिक्‍का गांव के भूमिया मंदिर में मांस के टुकड़े मिलने से तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्‍जे में लेने के बाद मंदिर की साफ-सफाई करा दी है। अधिकारियों ने गांववालों को मामले की जांच कर सख्‍त कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है।

बताया जा रहा है कि थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के सिक्का गांव के भूमिया खेड़ा मंदिर में शनिवार सुबह हवन-पूजन होना था। हवन-पूजन की तैयारियों के लिए शुक्रवार की सुबह श्रद्धालु भूमिया खेड़ा मंदिर पहुंचे थे। वहां उन्‍होंने मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े बिखरे देखे। इससे श्रद्धालुओं में रोष फैल गया। उन्होंने मामले की जानकारी तुरंत आदर्श मंडी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मांस के टुकड़ों को हटाते हुए मंदिर परिसर में साफ सफाई कराई। ग्रामीणों का कहना था कि करीब 11 जगह मांस के टुकड़े फेंके गए थे, जो मंदिर जाने वाले रास्ते से शुरू होकर होकर भूमिया खेड़ा मंदिर प्रांगण तक पडे थे। उन्होंने पूरे प्रकरण में जांच कराते हुए सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेते हुए पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं