सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Saharanpur : पत्नी को मकान मालिक संग देख पति ने काट दी गर्दन, बोला- साहब... बहुत समझाया था

सहारनपुर। पत्नी से संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपने मकान मालिक की हत्या कर दी। दुस्साहस ढंग से वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। साथ ही कहा कि थानेदार से बोला साहब मैंने कय्यूम की हत्या कर दी है। उसके मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। वह बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहा था। आज भी वह मेरी गैर मौजूदगी में पत्नी के साथ घर में था। हालांकि पुलिस इसे गिरफ्तारी बता रही है। दरअसल, यह घटना सहारनपुर कोतवाली देहात इलाके के गांव हलालपुर की है। जहां के रहने वाले मोमिन और कय्यूम के बीच दोस्ती हो थी। बताया जा रहा है कि मोमिन अपने बीवी बच्चों के साथ कय्यूम के घर ही किराए पर रहने लगा और उसी की फैक्ट्री में काम भी करने लगा था। कय्यूम अक्सर मोमिन के घर आता-जाता रहता था। कई बार जरूरत पड़ने पर कय्यूम मोमिन और उसकी पत्नी की मदद कर देता था। मोमिन का आरोप है कि उसकी पत्नी के कय्यूम से अवैध संबंध हो गए थे। जब भी वह घर से बाजार या कहीं और जाता तो कय्यूम उसकी पत्नी के पास पंहुच जाता था। जिसका मोबिन को पता चल गया था।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं