सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Pilibhit : डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के काफिले की गाड़ियां आपस में भिड़ी

पीलीभीत। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। दोपहर बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था। काफिले में शामिल गाड़ियों की गति धीमी हुई और काफिले की एंबुलेंस आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। इसमें काफिले की एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जिले के दौरे पर आए हुए थे। दोपहर बाद उनका काफिला भाजपा कार्यालय से मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहा था। खाग इलाके में मेडिकल कॉलेज के मोड़ पर काफिले में शामिल गाड़ियों की गति धीमी हुई। तभी काफिले की एंबुलेंस का चालक गति पर नियंत्रण नहीं पा सका और आगे जा रही दूसरी कार से टकरा गया, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उपमुख्यमंत्री पहले ही वहां से निकल चुके थे। बाद में क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को हटाकर दूसरी एंबुलेंस काफिले में शामिल कर ली गई।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं