सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Mau: सवारियों से भरा ऑटो खाईं में गिरा, तीन घायल, गंभीर

इटौरा-डोरीपुर मार्ग पर हुआ हादसा

मऊ। जिले के इटौरा-डोरीपुर मार्ग पर सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक चिकित्सा के लिए अस्पताल भेजवाया। जिसमें तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।  

जानकारी के अनुसार इटौरा-डोरीपुर मार्ग पर शुक्रवार को तेज गति से आ रहा ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो की गति तेज थी। अचानक से ऑटो अपना संतुलन खो दिया। देखते ही देखते पुल के नीचे गिर गया। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने ने एक-एक करके सभी को  बाहर निकाला। बाद में  प‌ुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले गए। जहां पर कुछ यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायलों तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए डाक्टरों ने रेफर कर दिया। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं