सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Mau: घोसी विधायक दारा सिंह चौहान सहित दो के गिरफ्तारी का आदेश

मऊ। एमपी, एमएलए मामलों की विशेष मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी ने पूर्व मंत्री व घोसी के सपा विधायक दारा सिंह चौहान व भाजपा नेता अशोक राजभर को गैर जमानती वारंट जारी करते हुए गिरफ्तार करने का निर्देश उच्चाधिकारियों को दिया है। इसके अलावा उच्चाधिकारी तामिला भी सुनिश्चित कराएंगे। मधुबन विधानसभा क्षेत्र में 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान बगैर अनुमति के जुलूस निकालने के मामले में आचार संहिता उलंघन का मुकदमा तत्कालीन भाजपा विधायक व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान सहित 11 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें नौ आरोपियों ने गुरुवार को अदालत में हाजिर होकर अपने विरुद्ध बिना जमानती वारंट निरस्त करा लिया। इस मामले में दारा सिंह चौहान व अशोक राजभर अनुपस्थित चल रहे हैं। इसके कारण अदालत ने यह आदेश जारी किया है।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं