सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mau : मुख्तार के करीब उमेश की 46.71 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

डीएम के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई 

मऊ। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। डीएम ने मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह की 46.71 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। जनपद में अवैध तरीके से अर्जित संपत्तियों का चिह्नीकरण कर संबंधितों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियुक्त उमेश सिंह के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अरुण कुमार और उसकी पत्नी शीला के नाम मौजा भुजौटी 1530.9 वर्ग मीटर, आराजी संख्या 17 के रकबा 597 कड़ी में से 298.5 कड़ी और आराजी नंबर 17 में ही ओमप्रकाश से क्रय की गई भूमि जिसका रकबा 56 कड़ी है। पत्नी के नाम से क्रय की गई भूमि रकबा 245 कड़ी है। इन दोनों आराजी संख्याओं पर निर्मित दो मंजिल पक्के भवन को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुर्क करने के आदेश जारी किए। कुर्क की जाने वाली जमीन और उन पर निर्मित दो मंजिला पक्के मकानों का बाजार मूल्य लगभग 46.71करोड़ है। अभियुक्त उमेश सिंह के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त उमेश सिंह का मुख्तार अंसारी से बेहद करीबी संबंध रहा है। उमेश सिंह ने मौजा भुजौटी स्थित जमीन और दो मंजिल मकान अवैध तरीके से अर्जित धन से तैयार किया था।  जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन से निर्मित संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने का कार्य किया जा रहा है। जिन लोगों ने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल और अचल संपत्तियां खड़ी की हैं। उनका चिह्नीकरण कर उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं