सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Mau : सुभासपा के 45 नेताओं ने दिया इस्तीफा, ‌आरोप मिशन से भटके

मऊ। घोसी विधानसभा क्षेत्र में सुभासपा के 45 पदाधिकारियों ने सामूहिक रुप से इस्तीफा दिया है। पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष को बुलाकर लिखित रुप से इस्तीफा सौंपा। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि राजभर केवल अपने परिवार के लिए सोचते हैं, उन्होंने बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों से बार-बार समझौता किया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के घोसी विधान सभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज एक व्यापार मंच लगाकर बाकायदा संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत उनके खास लोगों पर आरोप लगाया कि वह केवल परिवारवाद करते हैं। वह केवल अपने परिवार के लिए सोचते हैं। उन्होंने बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों से बार-बार समझौता कर उनके भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। पार्टी के बड़े नेताओं को उल जलूल शब्दों का इस्तेमाल कर कार्यकर्ताओं को समाज में जोखिम में डालते हैं। खुद वॉइ श्रेणी सुरक्षा लेकर रह रहे हैं। यहां पर कार्यकर्ताओं की एकदम न सुनी जा रही है ना कार्यकर्ताओं का कोई वजूद रह गया है।

इन पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

अरविंद राजभर प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश, लल्लन राजभर घोसी विधानसभा महासचिव, कमलेश राजभर संभ्रांत युवा जिला अध्यक्ष मऊ, राजेश राजभर ब्लॉक कोपागंज अध्यक्ष, हरकेश राजभर महासचिव घोसी मऊ, जिला महासचिव शिवचंद्र राजभर, जिला उपाध्यक्ष घोसी मऊ दीनानाथ भारती जिला उपाध्यक्ष जनपद मऊ, युवा मंच जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजभर, विजय बहादुर राजभर बीडीसी इंदारा गायक भी है, पंचम राजभर सेक्टर अध्यक्ष इटौरा डोरी पुर मऊ, राम कृष्णा राजभर ब्लॉक अध्यक्ष, आलोक कुमार मंडल अध्यक्ष, मऊ घोसी चिरंजीव राजभर जिला मंच अध्यक्ष, मऊ सोनू राजभर बूथ अध्यक्ष, अरविंद राजभर बूथ अध्यक्ष, मोहन राजभर ब्लॉक उपाध्यक्ष घोसी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रामजीत राजभर ने बताया कि आज उनके पार्टी के नेताओं ने जोकि पार्टी के विधान सभा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने एक पत्र के द्वारा इस्तीफा सौंपा है जिसे वह पार्टी के आलाकमान को भेज देंगे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं