सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Mau: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में दी 204 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात

मऊ। जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिले के लोगों को 204 करोड़ के परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने जहां सर्व समाज के विकास पर जोर दिया वहीं बिना नाम लिए मुख्तार अंसारी और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि गुंडे माफियाओं के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे शिकंजे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील किया कि अपराधियों को सामाजिक व्यवस्था के दायरे से दूर करने में साथ दें।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न करीब 2.30 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से वह कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने जिले को 204 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें 161 करोड़ की परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने जहां लोकार्पण किया वहीं 42 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर अपराधियों व माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे शिकंजे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील किया कि अपराधियों को सामाजिक व्यवस्था के दायरे से दूर करने में साथ दे। सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। जनसभा के बाद मुख्यमंत्री आइटीआई व पुलिस लाइन में बने निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण किए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्माण कार्यो की गुणवक्ता पर ध्यान देने तथा काम समय से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। अपराधी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं