सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: महिला को होटल में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी

 


लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली एक महिला को स्कार्पियो सवार दबंग ने हुसड़िया चौराहा से अगवा कर लिया। वकील से मुलाकात के बहाने एक होटल में ले जाकर बंधक बनाया और असलहा दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

सुल्तानपुर रोड पर रहने वाली महिला के मुताबिक पति से उसका पारिवारिक विवाद चल रहा है। इस सिलसिले में वह 14 सितंबर को कोर्ट गई थी। कोर्ट में ही उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी संदीप यादव नामक युवक से हुई। युवक ने दावा किया कि उसकी एक अच्छे वकील से मुलाकात कराएगा जो उसका केस कम पैसे में लड़ेगा। आरोपी संदीप ने अपना नंबर भी पीड़िता को दिया। साथ ही कहा कि इस नंबर पर संपर्क करते रहना। एक दिन बाद पीड़िता ने संदीप को कॉल किया वकील के संबंध में बातचीत भी की तो आरोपी ने कहा कि जब वकील साहब से बात हो जाएगी तो उससे मुलाकात करवाएगा। इसके लिए वह खुद कॉल करेगा। पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने शनिवार शाम को उसे कॉल किया और कहा कि रविवार सुबह वकील साहब से मुलाकात हो जाएगी इसके लिए पीड़िता को हुसड़िया चौराहे पर आना होगा। रविवार सुबह संदीप उसे लगातार कॉल करने लगा। 9:00 बजे वह हुसड़िया चौराहे पर पहुंची। वहां पर संदीप अपनी स्कॉर्पियो में मिला। वकील के संबंध में कहा कि वह एक मीटिंग में है वहीं पर मुलाकात हो जाएगी। इसके बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो से उसे लेकर विभूतिखंड इलाके के एक होटल में ले गया। रिसेप्शन पर एंट्री कराने के बाद एक कमरे में लेकर गया। दोनों दरवाजा खोल कर अंदर गए तो कोई नहीं था। इसी बीच संदीप ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता के मुताबिक संदीप ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू की तो उसने विरोध किया। इस पर नाराज संदीप ने अपना लाइसेंसी असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी फिर दुष्कर्म किया। कमरे से निकलते समय उसने चुप रहने की धमकी दी। फिर अपने स्कॉर्पियो से पत्रकारपुरम चौराहे के पास उसे छोड़कर चला गया। जाने से पहले धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो जान से मार देगा । प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड डॉ आशीष मिश्रा के मुताबिक देर रात को पीड़िता ने तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं