सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: बारिश से दीवार गिरी, सात की मौत, सोते वक्त हुआ हादसा

दीवार के सहारे झोपड़ी बनाकर रह रहे थे मजदूर 

लखनऊ। दिलकुशा कॉलोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर सात नौ की मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बनी है। रात साढ़े तीन बजे सोते समय दीवार गिरी। मृतकों में तीन बच्चे 18 साल से कम और कुछ महिलाएं और पुरुष हैं। आर्मी कैंट के पास हादसा हुआ तो मौके पर रेस्क्यू के लिए आर्मी के जवान भी पहुंच गए। 

भारी बारिश के बीच लखनऊ में एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। दो लोग इसमें घायल हैं। बताया जा रहा है कि दिलकुशा इलाके में इस दीवार का निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। दीवार की चपेट में आकर उसकी आड़ में झोपड़ी बनाकर रह रहे सात मजदूरों की  इस हादसे में मौत हो गई। कई घायल हैं। घायलों में कुछ बच्‍चे और महिलाएं भी शामिल हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हादसे पर गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिवारीजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। उन्‍होंने सभी घायलों के मुफ्त इलाज का भी आदेश दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार घटनास्‍थल से सात शव निकाल लिए गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है दीवार के निर्माण में लगे मजदूर रात में वहीं रुक गए थे। गुरुवार से लखनऊ में तेज बारिश हो रही है। इसी दौरान रात में यह दीवार गिर। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राहत दल ने मौके से शव निकाले और घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं