सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

कैंसर पीड़ित से 50 हजार वसूलने का आरोप आजमगढ़। मार्टीनगंज तहसील में तैनात एक लेखपाल का घूस लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह मामला क्षेत्र के दुबरा गांव का है। गांव निवासी कैंसर पीड़ित सदरुद्दीन ने आरोप लगाया है कि जमीन का पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने उससे कई किस्तों में करीब 50 हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन अब तक पट्टा नहीं किया गया। हाल ही में लेखपाल द्वारा घूस लेते हुए एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित सदरुद्दीन ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर मामले की शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी की हालत में भी उनसे पैसे लिए गए, लेकिन काम नहीं किया गया। गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी तहसील में तैनात कानूनगो जयप्रकाश को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था, जिससे तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को और बल मिल रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या सिकरवार ने बताया कि मामल...

Lucknow : मुठभेड़ में बाहुबली मुख्तार गिरोह के शूटर रवि को लगी गोली, दो गिरफ्त में

लखनऊ। अलीगंज में केंद्रीय विद्यालय के पास गुरुवार की देर रात बदमाशों से एसटीएफ की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बाहुबली मुख्तार गिरोह का खास शूटर रवि उर्फ दिग्विजय घायल हो गया। रवि गाजीपुर में हुई पत्रकार राजेश की हत्या में वांछित चल रहा था।

एसटीएफ ने रवि के दो अन्य साथियों को भी धर दबोचा है। रवि पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही बताया कि शूटर रवि मूल रूप से गाजीपुर के करमंडा लोनेपुर का रहने वाला है। रवि के साथ उसके दो अन्य साथी उत्कर्ष यादव और उमेश भी थे। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डिप्टी एसपी ने बताया कि रात में तीनों एक बाइक से जा रहे थे। एक मुखबिर ने इसकी सूचना दी थी। सूचना पर एसटीएफ की टीम गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय विद्यालय के पास पहुंची। टीम ने रोकने का बहुत प्रयास किया लेकिन बदमाश नहीं रुके। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में रवि के पैर में गोली लग गई और वह गिर पड़ा। घेराबंदी कर तीनों को दबोचा गया। पांच साल पहले मुन्ना बजरंगी के करीबी तौफीक की भी हत्या रवि ने ही की थी। इसके बाद वह फरार हो गया और मुख्तार के करीबियों के संपर्क में आ गया था। रवि गाजीपुर में हुई पत्रकार राजेश की हत्या में वांछित चल रहा था।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं