सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: नवंबर के अंतिम या दिसंबर के पहले सप्ताह तक होंगे निकाय चुनाव

अंतिम चरण में चल रहा परिसीमनः नगर विकास मंत्री
लखनऊ। न
गरीय निकाय चुनाव आगामी नवंबर के अंत में या दिसंबर के शुरूआती सप्ताह में होने कराए जाएंगे। इसके लिए परिसीमन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है।
 उक्त बातें नगर विकास मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव समय पर ही कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 756 नगरीय निकाय संस्थाओं में चुनाव कराए जाएंगे। इनमें 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 539 नगर पंचायत शामिल हैं। इस बार 104 नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी राधामोहन सिंह और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे।
परिसीमन पर आपत्ति कर सकती है भाजपा
सूत्रों के मुताबिक बैठक में कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने निकाय का परिसीमन और आरक्षण भाजपा के हित को ध्यान में रखते हुए करने का सुझाव दिया। शर्मा ने कहा कि परिसीमन पर पार्टी आपत्ति दे सकती है, उसका नियमानुसार समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण निर्धारण के लिए पहले से व्यवस्था निर्धारित है, उसी के अनुसार आरक्षण तय होगा।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं