सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Lucknow: लखनऊ में कुत्तों का आतंक, चार कुत्तों ने युवक को नोचा, गंभीर

शहर में बढ़ता जा  रहा है कुत्तों का आतंक, दहशत 

लखनऊ। शहर में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देर रात वृंदावन कालोनी सेक्टर 12 में चार कुत्तों ने आफिस से घर जा रहे रवि कुमार को घेर लिया। रवि जब तक कुछ समझते कुत्तों ने उनके पैर अपने मुंह में भर लिए। रवि चीख-पुकार करते हुए सड़क पर गिर गए। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग जब तक दौड़ते जब तक कुत्तों ने कई जगह रवि को नोच-नोच कर घायल कर दिया। रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने लाठी डंडे मार कर किसी तरह कुत्तों को भगाया। रवि को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है। एल्डिको उद्यान, वृंदावन, तेलीबाग समेत कई अन्य इलाकों में कुत्तों का आतंक है। रात के समय इन कुत्तों के कारण निकलना मुश्किल हो जाता है। यह लोगों को दौड़ा लेते हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता इन कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है


सर्वाधिक पढ़ीं गईं