सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Lakhimpur: पत्नी का पति ने दांत से काटा नाक, कटी नाक ले भागा ससुराल से

थाने लेकर पहुंचा नाक का टुकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। पति-पत्नी के झगड़े ने एक युवक को हैवान बना दिया। युवक ने न केवल अपनी पत्नी को पीटा बल्कि दांतों से उसकी नाक काट ली और नाक का टुकड़ा लेकर वह ससुराल से भाग निकला। युवक नाक का टुकड़ा लेकर सीधे फरधान थाने पहुंच गया। थाने में युवक के हाथ में मांस का टुकड़ा देखकर पुलिस के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस युवक को पकड़ कर हैदराबाद थाने ले आई।
आरोपी पति

मामला हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ढकिया का है। इसी गांव के रहने वाले शिवराम की पुत्री वन्दना की शादी थाना फरधान के संजय के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी। कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। बताया जाता है कि फिर आए दिन वन्दना मायके चली आती थी। वन्दना मायके में थी तो सोमवार को संजय ससुराल आया और वन्दना से कुछ झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर संजय ने अपनी पत्नी की नाक दांतों से काट ली और कटी नाक का टुकड़ा लेकर ससुराल से भाग आया। भाग कर संजय थाना फरधान पुलिस के पास आ गया। फरधान पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचना थी। हैदराबाद पुलिस  संजय को पकड़ कर थाना ले आई। एसए ओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद संजय ने दूसरी शादी वन्दना से की। पुलिस ने बताया कि यह घटना अवैध सम्बन्ध को लेकर हुई बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं