सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

Kushinagar: घर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, पांच पर केस दर्ज, चार हिरासत में

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के पपउर गांव के मेंहदीगंज टोले में मंगलवार की रात कमरे में सो रही 32 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उसके पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मेंहदीगंज में पूजा देवी पत्नी स्वर्गीय राजेश अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। पूजा के साथ छोटी बहन अंजू भी रहती थी। 

मंगलवार को पूजा की बहन दोनों बच्चों को लेकर कुस्महा के चकिया अपने घर चली गई थी। घटना की रात पूजा घर पर अकेली थी। बुधवार सुबह गांव की एक लड़की उसके घर गई तो देखा की पूजा मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी है। वह शोर मचाते हुए बाहर आई तब ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसी बीच किसी ने रामकोला पुलिस को सूचना दे दी। रामकोला एसएचओ नीरज राय तत्काल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एसपी भी मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। खोजी कुत्ते व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। खोजी कुत्ता घूमते हुए एक व्यक्ति के घर मे पहुंच गया। पुलिस उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके पहले भी पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूजा के पिता रामाकांत प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने निलावती, ज्ञानती, महेंद्र प्रसाद, कयास, भागवती पर केस दर्ज किया है। आरोप घर छोड़कर फरार हैं। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि महिला के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
दो मासूमों के सिर से पहले पिता का साया उठा, अब मां का
पूजा की हत्या से दो मासूम अनाथ हो गए। दो वर्ष पहले सड़क दुर्घटना में पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पूजा के कंधों पर थी। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती थी। परिवार में अब दो वर्षीय शिवम छह वर्षीय सुंदरम हैं। अब उनकी देखभाल नाना रामाकांत करेंगे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं