सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

सागर पैलेस में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत

आधुनिक सुविधा से सुसज्जित मैरिज हॉल से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर ठेकमा। क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘सागर पैलेस’ मैरिज हॉल में गणेश पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ पहली शादी की शुरुआत की गई। मैरिज हॉल के संस्थापक राम प्यारे राय ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। क्षेत्र में पहले विवाह एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। ऐसे में सागर पैलेस के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित और व्यवस्थित स्थान मिल गया है, जहां विवाह, मांगलिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे। सागर पैलेस के संचालन से क्षेत्र में रोजगार सृजन की दिशा में भी एक अहम पहल हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को काम के अवसर मिलेंगे। ज्ञात हो कि 22 जुलाई 2024 को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की गई थी। निरंतर प्रयासों के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ और 11 फरवरी 2026 को गृह प्रवेश के साथ इसे औपचारिक रूप ...

Kerala: 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए चंदा न देने पर सब्जीवाले से कार्यकर्ता ने की मारपीट

केरल। कोल्लम जिले में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर उगाही का आरोप लगा है। सब्जी दुकानदार का आरोप है कि चंदा ना देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी सब्जियां फेंक दी और मारपीट की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का आगाज खोई सियासी जमीन को तलाश करने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने के मकसद से हुआ है। हालांकि, यात्रा के साथ नए-नए विवाद भी जुड़ रहे हैं। दरअसल, केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरन वसूली के आरोप लगे हैं। कोल्लम जिले में एक सब्जी दुकानदार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर धमकाने का आरोप लगाया है। सब्जी दुकानदार का आरोप है कि कोल्लम में भारत जोड़ो अभियान के लिए कांग्रेस फंड इकट्ठा कर रही है। इसके तहत दो हजार रुपये मांगे गए थे। पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सब्जी दुकानदार ने बताया, 'कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक दल मेरी दुकान पर आया और भारत जोड़ो यात्रा के लिए चंदा मांगने लगा। मैंने 500 रुपये दिए, लेकिन वे लोग 2 हजार रुपये मांगने लगे। पैसे ना देने पर उन्होंने मेरा तराजू और सब्जियां फेंक दी।'


सर्वाधिक पढ़ीं गईं