सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Kanpur: ब्वॉयफ्रेंड के चक्कर में सहेलियां बनी जानी दुश्मन, गुंडों को बुलाकर जमकर काटा बवाल

कानपुर। मोबाइल पर ब्वॉयफेंड के सहेली से भी बात करने पर शुरू हुआ, बर्रा सचान चौराहे पर गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट तक पहुंच गया। दोनों सहेलियों की तरफ से पहुंचे दर्जनों युवकों मे झड़प हो गई। इसमें अस्पताल के बाहर खड़ी दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। राहगीरों ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पिस्टल लहरा दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सभी भाग निकले। देर रात पुलिस ने पुलिस ने 17 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 बर्रा यादव मार्केट चौकी इंचार्ज गीता सिंह ने बताया कि बर्रा विश्वबैंक निवासी युवती की जूही कलां निवासी युवक से दोस्ती है। उसके दोस्त से सहेली की भी बातचीत होती थी। मना करने पर भी बातचीत बंद नहीं हुई तो युवती कुछ लोगों को लेकर बुधवार देर रात सचान चौराहे पर पहुंच गई। दूसरी तरफ सहेली और जूही कलां निवासी युवक भी कुछ युवकों के साथ खड़े थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। युवती के साथ आए एसयूवी सवार युवकों ने जूही कलां निवासी युवक की कार में तोड़फोड़ करने के बाद बगल में खड़ी कारोबारी विपिन दीक्षित की कार में भी तोड़फोड़ कर दी। हंगामा होता देख लोग बीचबचाव को आए तो दोनों पक्षों के उग्र युवकों ने पिस्टल लहरा दी। इससे लोग पीछे हट गए। इधर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। आधे घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गए। बर्रा इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि जूही कलां निवासी युवक ने युवती और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, युवती ने युवक पर बर्थडे पार्टी के बहाने नशीला ड्रिंक पिलाकर साथियों के साथ दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। चौकी प्रभारी गीता सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप से मिले सीसीटीवी फुटेज से घाटमपुर के कुछ युवकों की पहचान हुई है। 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच छह संदिग्धों को उठाया गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं