सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

JAHANAGANJ : साथ निभाने का संकल्प लेते हुए 40 जोड़ों ने लिए सात फेरे

यशवंत ‌सिंह ने जोड़ों को उपहार देकर दिया आर्शीवाद

जहानागंज। बुधवार को ब्लाक क्षेत्र में सामूहिक विवाह समारोह में जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी बराती व जनाती के तौर पर जोड़ों की आगवानी करते नजर आए। बैंड बाजे व मंगल गीतों के बीच 40 हिंदू जोड़ों ने मंडप में मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि के सात फेरे लिए और एक दूसरे के गले में वर माला पहनाकर जीवन में नई पारी की शुरुआत की। 

जहानागंज ब्लाक में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर गणेश पूजन के साथ वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसके बाद जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसरों ने पुष्पवर्षा के बीच द्वारचार की रस्म निभाई। इस दौरान  40 जोड़ों ने सात फेरे लिए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया। सरकार की तरफ से वर-वधुओं को उपहार भी दिया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीबों के लिए वरदान है। सरकार गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाकर सीधा लाभ दे रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 35 हजार के अलावा 10 हजार रुपये का गृहस्थी का सामान वर वधू को प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने अपने हाथों से नवदंपत्ति को पायल, बिछिया और मोबाइल देकर आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय जीवन की कामना किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया, विजय बहादुर सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर चौबे, भाजपा नेता हरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं