सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Hardoai: 12 साल की बच्ची ने किया सुसाइड, सोशल मी‌डिया पर अपनी बीमारी का देखा था वीडियो

हरदोई। लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी से पीड़ित एक 12 साल की बच्ची ने घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले बच्ची ने सोशल मी‌डिया पर लिवर सिरोसिस की बीमारी के बारे में काफी सर्च किया था। इसके बाद उसने अपनी जान दे दी। उसका जिला अस्पताल से इलाज से चल रहा था।

मूल रूप से हरदोई निवासी रामरतन अपने परिजनों के साथ नोएडा के गिझोड़ गांव की माता कॉलोनी में पिछले काफी समय से रह रहे हैं। कुछ महीनों से उनकी 12 साल बेटी मुस्कान उर्फ सोनाक्षी की तबीयत खराब चल रही थी। रामरतन ने बेटी को चिकित्सकों को दिखा कर जांच कराई तो पता चला कि उसे लीवर सिरोसिस नाम की गंभीर बीमारी है। इसके बाद मुस्कान अक्सर परेशान रहती थी। गिझौड़ चौकी प्रभारी मनोज यादव ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि मुस्कान ने अपने मोबाइल फोन पर लिवर सिरोसिस के बारे में कई बार सर्च किया था। लिवर सिरोसिस की गंभीर बीमारी और उसके इलाज पर आने वाले खर्च, परिवार की खराब माली हालत को देखते हुए मुस्कान उर्फ सोनाक्षी ने आत्महत्या का कदम उठाया है। रामरतन ने बताया कि उनकी पत्नी को किडनी की बीमारी है। उनकी दोनों किडनी खराब है। डायलिसिस होती है। मुस्कान अपने भाई बहनों में सबसे छोटी थी। दो बेटियों की शादी हो चुकी है और बेटा नोएडा प्राधिकरण में नौकरी करता है। एक बेटा और है वह मजदूरी करता है। थाना -24 में आता है गिझौड़ गांव। भाई शिवम ने बताया कि सुबह की चाय मुस्कान ने बनाई थी। उसके पास कीपैड वाला फोन था। कभी कभार ही मेरा फोन लेती थी। कल उसने डाटा रिचार्ज कराया और फोन लिया। उसके बाद ही उसने लिवर सिरोसिस से संबंधित वीडियो देखे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं