सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

बाजबहादुर में पैतृक मकान विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराया मुकदमा

मरम्मत और निर्माण कार्य को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने शुरू की जांच आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजबहादुर मोहल्ले में पैतृक मकान और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के मो. अनस पुत्र अब्दुल कुद्दूस ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई को वह अपने पैतृक मकान की मरम्मत करा रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर विपक्षी पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने लगे। विरोध करने पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह और बीच-बचाव करने आए उनके परिजन घायल हो गए। आरोप है कि जाते समय विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के मो. आमिर पुत्र अब्दुल सलाम ने अपनी तहरीर में कहा कि पैतृक मकान का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष जबरन निर्माण कार्य करा रहा था। रोकने पर पहले से टांगी, लोहे की रॉड और ल...

पटना: इश्‍क में धोखा मिलने पर चार लड़कियां उतरीं धंधे में

देह व्‍यापार के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, सरगना समेत चार को गिरफ्तार

पटना। पटना में देह व्‍यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने सरगना समेत चार को गिरफ्तार किया है। छह युवतियों को भी बरामद किया गया जिसमें एक नाबालिग हैं। चार इश्‍क में धोखा खाने के बाद इस दलदल में फंस गईं तो दो विवाहित महिलाएं, पति से विवाद के बाद बच्‍चों को पालन के लिए देह व्‍यापार में लिप्‍त हो गई। गैंग की सरगना एक महिला है। पटना में इस धंधे को चलाने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दो अन्‍य जो पुलिस के हत्‍थे चढ़े हैं उनके पास से एक स्कार्पियो, एक एसयूवी, एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सिगरेट के दो डब्बे, कंडोम, यौन क्षमता वर्द्धक दवाएं, क्रीम, अंत:वस्‍त्र और रुपये बरामद किए गए हैं। 

पूछताछ में पुलिस को इन लोगों ने बताया कि बाइपास स्थित एक नर्सिंग हाेम में बड़े ऑपरेशन के बाद डाक्‍टरों का मूड फ्रेश करने के लिए लड़कियां भेजी जाती थी। वहां शराब पार्टी भी चलती थी। पुलिस के रडार पर अब वह नर्सिंग होम भी है। पुलिस ने बरामद युवतियों में एक नाबालिग का न्यायालय में बयान दर्ज कराया है।  सरगना सहित चार को जेल भेजा जाएगा। मालूम हो कि सोमवार देर शाम एसएसपी निर्देश पर पु‍लिस एक्‍शन में आई। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर रोड नंंबर तीन में पु‍लिस ने दबिश दी तो वहां से सरगना ममता देवी समेत नालंदा के रितेश कुमार को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने फतुहा के नीतीश कुमार और नालंदा के राहुल कुमार को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि ममता देवी चंडी थाना की रहने वाली है और रितेश के साथ मिलकर लंंबे समय से देह व्यापार का धंधा चला रही थी।  इसमें नीतीश कुमार और राहुल कुमार का भी सहयोग रहता है। यह लोग पटना में ग्राहक सेट करते हैं।

इश्‍क में धोखा मिला तो उतर आई इस धंधे में

मुक्‍त कराइ लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वह दो साल पूर्व अपने गांव नवादा से प्रेम प्रसंग में एक युवक के साथ घर से भाग गई। उसके प्रेमी ने दो दिनों तक पटना के एक होटल में उससे रखा फिर वह उससे छोड़ कर फरार हो गया। इसके बाद वह जीरो माइल पहुंच गई। जहां उसका संपर्क ममता देवी से हो गया और वह उसे इस धंधे में लेकर चली आई। जब कि अन्य तीन युवतियों ने भी पुलिस को इश्क में धोखा के बाद इस धंधे में आने की बात कही। वहीं दो विवाहित हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पति से पटा नहीं और बच्चे हो गये इस कारण बच्चों के लालन पालन के लिए वह इस धंधे में चली आई। इन दोनों का पति से केस भी चल रहा है।

मांग के अनुसार लड़कियां भेजती थी ममता

ममता देवी का संपर्क बड़े-बड़े लोगों से था। वह मांग के अनुसार होटल-दफ्तर में लड़‍कि‍यां भेजती थी। पुलिस के मुता‍बिक इसके धंधे में दो दर्जन से अधिक युवतियों जुड़ी हुई हैं। कई निजी छात्रावास में रहती हैं। ममता के आदेश पर वह तय स्थान पर पहुंचती थी।  पु‍लिस ने जिन छह महिलाओं व युवतियों को बरामद किया है उनमें से एक की उम्र महज 15 वर्ष है। पुलिस का कहना है कि एक लड़की नाबालिग है। उसका बयान न्यायालय में दर्ज कराया गया है। सभी को छह को नारी निकेतन भेजा जाएगा। वहीं ममता देवी, रितेश कुमार, नीतीश कुमार एवं राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें पाक्सो एक्ट भी लगाया गया है। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं