सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

आईएनएस ऑटोमोबाइल्स ने लॉन्च किया नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW

मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम आजमगढ़ । इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही आईएनएस ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए नया IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW बाजार में उतारा है। कंपनी का दावा है कि यह ई-रिक्शा मजबूती, आराम और बेहतर प्रदर्शन का बेहतरीन संगम है, जो चालक और यात्रियों दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।  कंपनी के अनुसार, IDEAL BULLDOZER E-RICKSHAW में मजबूत बॉडी, आकर्षक डिजाइन और आरामदायक सीटिंग व्यवस्था दी गई है, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर का अनुभव मिलता है। वहीं, चालक के लिए यह वाहन कम रखरखाव लागत और बेहतर कमाई का अवसर प्रदान करता है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि बढ़ती ई-रिक्शा मांग को देखते हुए इस मॉडल को आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों के साथ विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य स्थानीय परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक भरोसेमंद और लाभदायक विकल्प उपलब्ध कराना है।आईएनएस ऑटोमोबाइल्स का मानना है कि यह नया मॉडल शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम बनाएगा। लॉन्च के साथ ह...

दबंगों ने घर में घुसकर महिला सहित‌ दो पर हथियार से किया हमला

परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बूढ़नपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर दबंगों ने घर में घुसकर महिला और एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। 

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 40 वर्षीय मनोज पाठक पुत्र स्व. मधुबन पाठक बृहस्पतिवार की शाम कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिसामुद्दीनपुर गांव निवासी अजीत मिश्रा के घर गए थे। वह परिवार के साथ सो रहे थे। पीड़ित महिला का आरोप है कि शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे अचानक गांव के कुछ दबंग लोग घर का दरवाजा तोड़कर  अंदर घुस गए। आरोप है कि दबंगों ने मनोज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जब वह बचाने के लिए गई तो उस पर भी हमलावर हो गए। जिससे उसको भी चोटें आई है। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। भीड़ को आता देख हमलावर फरार हो गए। हालत गंभीर देख उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं