सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

लालगंज: किशोरी के संग युवक नगदी सहित आभूषण लेकर फरार

लालगंज। देवगांव कोतवाली के मसीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। किशोरी अपने साथ 70 हजार नकद और 2 सोने की अंगूठी भी साथ लेकर गई है। पिता ने देवगांव कोतवाली में तहरीर दी है।देवगांव कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने देवगांव कोतवाली में तहरीर दी। आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव के कन्हैया यादव पुत्र सतिराम की चाय मिठाई की दुकान मसीरपुर पल्हना मोड़ पर है। दुकान पर ग्राम खन्ही थाना बरदह जिला आजमगढ़ निवासी गोविन्द पुत्र हवलदार काम करता था। गोविंद का चाल-चलन ठीक नहीं था। इस पर उसने कन्हैया से इसकी शिकायत कर दी थी। कन्हैया ने लगभग करीब डेढ़ साल पूर्व गोविन्द के गलत आचरण के कारण उसे काम से निकाल दिया था। गोविन्द ने उस दौरान नुकसान करने की धमकी दी थी। गोविन्द चोरी छिपे ग्रामीण की पुत्री के संपर्क में था। 15 सितंबर को बेटी उसके साथ रुपए आदि लेकर चली गई। काफी तलाश के बावजूद उसका पता नहीं चल पाया। लोगों ने बताया कि गोविंद उसे लेकर गया है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं