सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

वाहन के धक्के से बाईक सवार हाईवे से गिरा खाई में, मौत, चाचा की बहू को विदा करा लौट रहा था युवक

मनोज की मौत से परिवार में कोहराम, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। 

 जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना के मुकुंदपुर जमालपुर निवासी मनोज कुमार 35 पुत्र श्रीराम सोमवार को दोपहर में 2:00 बजे वह अपने गांव से थाना गंभीरपुर के महंगूपुर गोसाई की बाजार चाचा की बहू की विदाई कराने के लिए बोलेरो से निकला था। शाम को 6:00 बजे के लगभग विदाई कराके बहू और उसके साथ एक बच्चे को बोलोरो से घर के लिए रवाना कर दिया। मनोज शादी में मिली मोटरसाइकिल को ले कर आ रहा था। शाम को लगभग  आठ बजे के करीब रानीपुर-रजमो आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और सड़क के किनारे खाई में जा गिरा। उधर काफी देर तक वह घर नहीं पहुंचा तो लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, हाईवे के अगल-बगल देखते गए तो मनोज सड़क के नीचे अचेतावस्था में मिला। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल मनोज को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मनोज मुंबई में रह करके मजदूरी करता था। लगभग दो माह पूर्व वह गांव आया था। माता-पिता की इकलौती संतान था। मनोज की शादी वर्ष 2012 में हुई थी। मनोज के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं