सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

बरसवा मदनपुर गांव में होमगार्ड जवानों ने किया पौधरोपण

बरदह। ठेकमा ब्लाक के बरसवा मदनपुर गांव में सोमवार को अमृत सरोवर के आसपास ठेकमा कंपनी कमांडर के ब्लाक अधिकारी प्रमोद सिंह के तत्वाधान में होमगार्ड के जवानों ने पौधरोपण किया। इस दौरान रामाश्रय राय ने होमगार्ड्स जवानों को अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार बनने के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।


 

 उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। ये जब बड़े होकर हमें फल, छांव व आक्सीजन देंगे। जब तक से पौधे बड़े न हो जाए तब तक हमें इनकी देखभाल करनी चाहिए। कंपनी कमांडर प्रमोद सिंह द्वारा नजदीक के होमगार्डों को पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर विजेंद्र, प्रमोद कुमार राय, संजय राय, सुधीर तिवारी, लौटन राम, राजेश, अमित राय, राधेश्याम उपाध्याय, अरविंद, राकेश राय आदि उपस्थित रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं