सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

लालगंज में राम दरबार के साथ निकली रथयात्रा

देवगांव के बाजार में 10 दिन चलेगी रामलीला

आजमगढ़। लालगंज में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू होकर लगातार 10 दिन होने वाली देवगांव की रामलीला के मंचन से पूर्व बाजार में राम लक्ष्मण सीता की रथयात्रा निकाली गई। ढोल नगाड़ा और ताशा के साथ घोड़ा भी इस रथयात्रा में शामिल हैं। इस समय रथयात्रा देवगांव बाजार में चल रही है।

रथ यात्रा मेहनाजपुर रोड से होकर आगे बढ़ रही है। आपको बता दें कि रथ यात्रा देवगांव बाजार के उत्तरी छोर से होकर त्रिमुहानी होते हुए सहीमल पोखरा तक जाती है। बाजार भ्रमण के बाद रामलीला मैदान में समाप्त होती है। बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और युवा और बच्चे विभिन्न प्रकार की धुन पर थिरकते हुए देखे जा रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की भी तैनाती की गई है और देवगांव पुलिस साथ-साथ चल रही है। आपको बता दें देवगांव में रामलीला का मंचन काफी जोरदार तरीके से किया जाता है। इसका अभी कुछ देर में उद्घाटन होगा, जिसमें प्रबंध कमेटी के सदस्यों द्वारा बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह रामलीला मंचन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। बच्चों और युवाओं में काफी उत्साह है। बाजार पूरी तरह भक्तिमय हो गई है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं