सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

आजमगढ़ : आदर्श मिश्रा हत्याकांड के चौथे आरोपी ने कोर्ट में किया समर्प

कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में 14 दिन के लिए भेजा जेल

तीन अन्य आरोपी मुठभेड़ के दौरान हो चुके हैं गिरफ्तार

आजमगढ़।हरिहरपुर के चर्चित आदर्श मिश्रा हत्याकांड के चौथे आरोपी चंदन यादव उर्फ बंगू ने आज कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट द्वारा उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।बता दें कि 20 सितंबर को कंधरापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में तबला वादक आदर्श मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में आदर्श के पिता की तहरीर पर सुशील यादव उर्फ गोल्डी, मोनू यादव, काजू शर्मा समेत चार लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने पूर्व में ही मुठभेड़ में आरोपी मोनू यादव, सुशील यादव उर्फ गोल्डी एवं उसके साथी काजू शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं